पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव केे प्रथम दिन निकली घटयात्रा

भगवान की भक्ति कभी बेकार नहीं जाती : विराग सागर

भिण्ड, 13 जनवरी। गणाचार्य विराग सागर महाराज ससंघ 50 पिच्छी मुनिराजों के ससंघ सानिध्य में लश्कर रोड़ स्थित कीर्तिस्तंभ जैन मंदिर परिसर में 13 जनवरी से 17 जनवरी तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के शुभारंभ पर प्रात:काल 9 बजे घटयात्रा चैत्यालय जैन मंदिर बताशा बाजार से गोल मार्केट, सदर बाजार, परेड चौराहा होते हुए लश्कर रोड कीर्तिस्तंभ मंदिर पहुंची। महिलाएं हाथों में कलश लेकर रथ पर श्रीजी विराजमान कर सौधर्म इन्द्र बने बच्चीलाल एवं हाथी पर इसानइन्द्र बने सुभाष जैन दिल्ली अपनेे परिवार के साथ श्रीजी को लेकर चल रहेे थे। बग्घियों में पंचकल्याणक में पात्र बने भक्तगण विराजमान थे। बच्चे बच्चियां हाथों में ध्वजा, मुंह पर मास्क लगाकर भक्ति करते हुए चल रहे थे।

कीर्तिस्तंभ पर हुआ ध्वजारोहण

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का कीर्तिस्तंभ परिसर में ध्वजारोहण चक्रेश जैन जामना परिवार द्वारा एवं पांडाल का उद्घाटन विशाल जैन, राहुल जैन रानीपुरा परिवार द्वारा किया गया एवं मंच का उद्घाटन सुखानंद जैन साड़ीे एवं सन्मति सागर महाराज एवं विमल सागर महाराज के चित्र का अनावरण बुद्धसेन जैन, पूर्व सांसद रामलखन सिंह कुशवाह, अंकित जैन द्वारा किया गया एवं प्रतिष्ठाचार्य संदीप शास्त्री द्वारा विधि विधान से पंचकल्याणक की क्रियाएं की गई। कार्यक्रम का संचालन उमेश जैन ने किया।
इस अवसर पर गणाचार्य विराग सागर महाराज ने कहा कि वे जीव बढे ही पुण्यशाली है जिन्हें पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्व शांति महायज्ञ मेे भगवान की भक्ति करने का अवसर मिल रहा है क्योंकि देश विदेश में कोरोना के कारण बहुत ही पाबंदियां लगी हुई है लेकिन यहां पर लोगों की भक्ति देखकर लग रहा है कि कोरोना यहां नही आ पायेगा क्योंकि यहां सभी कोरोना को भगाने के लिये विश्व शांति महायज्ञ कर रहे हैं। भगवान की भक्ति कभी बेकार नहीं जाती जो भक्ति तन मन से की जाए।

दिखाए माता को सोलह स्वप्न

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में सायंकालीन सभा में सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन के दौरान भगवान की माता को सोलह स्वप्न दिखाए गए, जिसमें माता द्वारा पिता को जब स्वप्न बताया तो उन्होनें उसे विस्तार से उसका अर्थ बताकर कहा कि यह स्वप्न बहुत ही शुभ है ऐसे नाटक के मंचन के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

तीन ब्रह्मचारियों की होगी दीक्षाएं

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव गणाचार्य विराग सागर ममहाराज के ससंघ सानिध्य में तीन ब्रह्मचारी सुकमाल भैया, निरंजना शाह अहमदाबाद, इन्द्रा भिण्ड की दीक्षाएं होंगी। जिसमें 14 जनवरी को प्रात: काल 08 बजे गणधर वलय महार्चना एवं तीर्थंकर बालक का जन्म होगा तत्पश्चात शोभायात्रा कीर्तिस्तंभ जैन मंदिर से निकाली जाएगी जो कि नगर भ्रमण करते हुए वापस कीर्तिस्तंभ पहुंचेगी जहां पर तीर्थंकर बालक का महा मस्तकाभिषेक होगा।