संगठन की विचारधारा के विस्तार में अहम भूमिका निभाए : बरुआ

नवनियुक्त पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

भिण्ड, 13 जनवरी। भाजपा नेता मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ ने भिण्ड सर्किट हाउस पर आभार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता हैं जो कार्यकर्ता निष्ठा, पराकाष्ठा के साथ काम करता है जिसका सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है और अन्य राजनीतिक दलों में नहीं होता संगठन और विचार ही हम सब कार्यकर्ताओं के लिए सर्वोपरि है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भिंड दतिया सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, पार्टी अध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार सिंह कुशवाह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पापुनिगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया।