ममता भदौरिया के नेतृत्व में मेहगांव में शैलेन्द्र बरुआ का हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 12 जनवरी। मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेन्द्र बरुआ का मेहगांव नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। मेहगांव में नेशनल हाईवे पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं नगर परिषद अध्यक्ष ममता भदौरिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान युवा नेता एडवोकेट गिरजेश सैंथिया, युवा मोर्चा के नेता अश्वनी त्यागी, राघवेन्द्र नरवरिया, प्रदीप परमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के मेहगांव, गोरमी, सोनी, दंदरौआ मण्डलों के कार्यकर्ताओं ने मेहगांव में नेशनल हइवे पर जगह जगह मंच लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

अशोक भारद्वाज ने किया शैलेन्द्र बरुआ का स्वागत

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैलेन्द्र बरुआ का मेहगांव नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मेहगांव में नेशनल हाइवे पर अशोक भारद्वाज के निवास पर मुकेश भारद्वाज ने भव्य स्वागत किया। लहरिया टेंट हाउस पर प्रदेश कार्यसमति सदस्य मदनमोहन शुक्ला ने भव्य स्वागत किया। मुरैना तिराहे पर नरेन्द्र शर्मा पूर्व सरपंच सोनी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।

युवा नेता त्यागी के नेतृत्व में युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने भी किया स्वागत

भिण्ड तिराहे पर युवा नेता एडवोकेट गिरजेश सैंथिया एवं युवा मोर्चा के नेता अश्वनी त्यागी ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान खच्चू सरपंच बरहद, अनिल राजौरिया कन्हारी, मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र भदौरिया, राजेश त्यागी, अनूप लहरिया, राजेश व्यास, सोनू उपाध्याय, राघवेन्द्र नरवरिया, प्रदीप परमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा के मेहगांव, गोरमी, सोनी, दंदरौआ मण्डलों के कार्यकर्ताओं ने मेहगांव में नेशनल हइवे पर जगह जगह मंच लगाकर भव्य स्वागत किया गया।

रिंकू भदौरिया ने निगम अध्यक्ष बरुआ का किया स्वागत

मप्र पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष एवं केविनेट मंत्री शैलेन्द्र बरूआ के प्रथम आगमन पर डॉ. भरत सिंह (रिंकू) भदौरिया द्वारा मुरैना तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया, जिसमें भाजपा के समस्त नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहै। स्वागत करने वालों में भरत सिंह रिंकू भदौरिया, नरेन्द्र शर्मा, देवेन्द्र नरवरिया, राधेश्याम नरवरिया, मुनेद्र सिह नरवरिया, बबली तोमर, ममता भदौरिया, सुधा राठौर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, सुनील सिंह भदौरिया जनपद अध्यक्ष, मदन मोहन शुक्ला आदि प्रमुख हैं।