गुप्त नवरात्रि में हुए अनेक धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान

– देव शक्तियों को दी भवनात्मक विदाई

भिण्ड, 05 जुलाई। गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 26 जून से 4 जुलाई तक गुरुदेव वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य व माताजी भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में मां गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ भिण्ड पर सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति में पनप रहे प्रदूषण निवारण हेतु जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
आयोजनों में गुप्त नवरात्रि के प्रत्येक दिन प्रात: गायत्री महायज्ञ, सूर्योदय से सूर्यास्त तक गायत्री मंत्र की अखण्ड साधना व अनुष्ठान तथा अष्टमी के दिन शाम को दीपयज्ञ संपन्न कराया गया। नवरात्रि के अंतिम दिन साधना व अनुष्ठान पूर्ण होने पर साधक धर्म प्रेमी भाई बहनों द्वारा पूर्ण आहुति देकर देव शक्तियों की भवनात्मक विदाई कर समापन किया गया। उक्त नौ दिवसीय साधना व अनुष्ठान में साधक धर्मप्रेमी जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह राजावत बोस, तहसील समन्वयक सुरेन्द्र सिंह चौहान, देवालय प्रबंधक रामप्रकाश सविता, प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ भिण्ड सह प्रमुख ट्रस्टी देवेन्द्र सिंह राजावत, साधना प्रभारी श्रीनिवास शर्मा, मन्दिर के वरिष्ठ साधक रामप्रकाश गुप्ता, जिला समन्वयक युवा प्रकोष्ठ प्रमोद सिंह भदौरिया, डॉ. कुमार, विक्रम श्रीवास्तव, बृजराज सिंह राजावत, उदय सिंह राजावत, रविन्द्र सिंह भदौरिया, मुन्नीसिंह राजावत, महेन्द्र सिंह भदौरिया, अशोक कुमार सोनी, सत्यम सोनी, सत्येन्द्र सिंह सिकरवार, सरोज दीक्षित, प्रतिभा सिकरवार, चन्द्रकांता भदौरिया, उमा राजावत, आशादेवी सोनी, माया चौहान, मुन्नी देवी, गुड्डी गहलोत, अपराजिता राजावत, ममता भदौरिया व गायत्री परिवार के व अन्य भाई बहनों ने सहभागित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।