भिण्ड, 05 जुलाई। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम मिहोनी में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादिया की शिकायत पर तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 64, 137(2), 74, 3(5) बीएनएस, 3/4 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छोटी डिडी हाल जोशी नगर भिण्ड निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि गत गुरुवार को उसके गांव में रहने वाले मुकेश यादव, बंटू बघेल व गोलू यादव निवासीगण छोटी डिडी, हाल जोशी नगर भिण्ड उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ग्राम मिहोनी ले गए। जहां उन्होंने एक घर में ले जाकर उसके साथ छेडखानी की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों उसके साथ जबरन मुह काला किया।