ग्वालियर 25 जून:- अखिल भारतीय राज्य पेंशनर फेडरेशन नईदिल्ली के आह्वान पर 150 पेंशनरों ने कलेक्टर प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर को प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। बरसात होने के बावजूद भी आठवें वेतन आयोग का लाभ लेने के लिए इतनी तादाद में पेंशनर एकत्रित होकर भाग लिया।
ज्ञापन के माध्यम से पेंशनरों की मांग है कि आठवां वेतनमान आयोग लागू होने पर समस्त पेंशनरों को उसका लाभ पूर्वबत वेतन आयोगों की तरह दिया जाए। मप्र, छत्तीसगढ पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49/6 को तुरंत विलोपित किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों प्रभारी संयोजक मप्र राजेन्द्र सिंह भदौरिया, सह प्रभारी संयोजक मोहन सिंह कुशवाह, संयोजक सदस्य एसके जायसवाल एवं रविन्द्र त्रिपाठी, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह सिकरवार, भंवर सिंह जादौन, नंदकिशोर गोस्वामी, हवलदार सिंह भदौरिया, करन सिंह पटेरिया, डॉ. सेवाराम शर्मा, सत्यदेव शर्मा, रामबरन सिंह कुशवाह, इंजीनियर राजकुमार शर्मा, संतोष सिंह राठौर, नरेन्द्र प्रताप सिंह राजावत, अरविन्द सिंह चौहान, केशव सिंह परमार, लक्ष्मण सिंह कुशवाह, बीडी सविता, संतकुमार जैन, एलन गुप्ता, विद्युत पेंशनर्स राजेश शर्मा, एआर अतरौलिया, रविन्द्र सिंह कुशवाह, महेश प्रसाद शुक्ला, महेश शर्मा, शशिकांत त्रिवेदी, सुखवासी करोरिया, शिवकुमार द्विवेदी, सोमनाथ गुप्ता, केके अवस्थी आदि उपस्थित थे।