स्वस्थ्य जीवन का मूल मंत्र योग से निरोग : चौ. मुकेश

भाजपा मेहगांव मण्डल ने योग दिवस किया कार्यक्रम

भिण्ड, 21 जून। भारतीय जनता पार्टी मंडल मेहगांव में योग दिवस के उपलक्ष में दो घण्टे का योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य प्रशिक्षक भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी रहे। उन्होंने मण्डल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को योग का महत्व समझाया एवं योगाभ्यास कराया।
इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, मण्डल के महामंत्री रोहित करैया, कालीचरण शाक्य, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप डंडोतिया, पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष रामवीर भदौरिया, सुधा राठौर, मुम्नी नरवरिया, रामभुवन परमार, नीरज चौधरी, सोनू बैशान्दर, सत्तू सोनी, रामू राठौर व समस्त पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।