– हेमंत खण्डेलवाल को मप्र अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई
भिण्ड, 02 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत पूर्व सांसद एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
पार्टी नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार के लिए कार्य करती है, संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है, खण्डेलवाल पार्टी के निष्ठावान और जमीन से जुडे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने राजनीति को विकास एवं जन सेवा के लिए जोडा है, यही उनका संकल्प है, भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान देकर मप्र को मजबूती की ओर आगे बढाया है।
भाजपा नेताओं ने खण्डेलवाल को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से आपका विशाल संगठनात्मक अनुभव, प्रखर नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता भारतीय जनता पार्टी को मप्र के हर बूथ को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। पार्टी नेताओं ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हेमंत खंडेलवाल मप्र के नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए खण्डेलवाल की राजनीतिक पृष्ठभूमि मजबूत है, वे बैतूल से विधायक और पूर्व सांसद रह चुके हैं। उनके पिता विजय खण्डेलवाल भी बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। हेमंत खण्डेलवाल की छवि एक निष्ठावान और सच्चे पार्टी कार्यकर्ता की है और उन्हें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और मुख्यमंत्री मोहन यादव का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने 2007 में लोकसभा उपचुनाव जीता था और 2013 और 2023 में विधायक चुने गए थे। खण्डेलवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने से मप्र में बीजेपी को नई दिशा मिलेगी।
भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल को बधाई देने वालों में कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद संध्या राय, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चौ. मुकेश सिंह चतुर्वेदी, प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, मप्र पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र बरुआ, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया, भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू, पूर्व मंत्रीद्वय डॉ. अरविन्द भदौरिया एवं ओपीएस भदौरिया, पूर्व सांसद अशोक एवं डॉ. भागीरथ प्रसाद, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत एवं रणवीर जाटव, पूर्व जिलाध्यक्षगण केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, वीरेन्द्र सिंह राणा, संजीव काकर, रविसेन जैन, राजेन्द्र शर्मा राजे, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यगण डॉ.रमेश दुबे, मायाराम शर्मा एडवोकेट, अशोक चौधरी, रोमेश महंत, वरिष्ठ नेता राममिलन शर्मा एडवोकेट, आनंद बरुआ एडवोकेट, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्षद्वय की केपी सिंह भदौरिया एवं श्यामसुंदर सिंह यादव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक अमृतपाल बघेल, किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला महामंत्री आरती पाठक आदि प्रमुख हैं।