– संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
भिण्ड, 26 जून। जिला शहर कांग्रेस कमेटी भिण्ड द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत बद्रीप्रसाद की बगिया भिण्ड में कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई। जिसमें एआईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक मोहम्मद आरिफ नसीम खान, मप्र कांग्रेस के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी बैजनाथ कुशवाहा, प्रदेश सह सचिव रामलखन दण्डोतिया, भाण्डेर विधायक फूलसिंह बरैया, पूर्वमंत्री चौधरी राकेश सिंह, गोहद विधायक केशव देसाई, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, शहर जिला अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, प्रदेश सह सचिव मनोज दैपुरिया, बाबा भगवान दास सेंथिया, जिला संगठन मंत्री इरशाद अहमद, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, महिला सेवादल की अध्यक्ष स्मिता शर्मा, राघवेन्द्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द बघेल, ब्लॉक अध्यक्ष मेहगांव भास्कर पुरोहित, रंजीत गुर्जर, शांति कुशवाह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर सूत की माला से माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर एआईसीसी के पर्यवेक्षक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि मप्र में कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन अभियान चल रहा है, इस अभियान के तहत कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पसंद से जिला अध्यक्ष का चुनाव होगा। कार्यकर्ता जिस व्यक्ति को अपनी पसंद बनाएंगे, वहीं जिला अध्यक्ष बनेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के दौरान तमाम बुद्धिजीवी वर्ग, पत्रकार एवं आम जनता से हुई बातचीत के दौरान निष्कर्ष निकलकर आया कि कार्यकर्ता की पसंद से कांग्रेस को अपना जिला अध्यक्ष बनना चाहिए, तभी संगठन मजबूत होगा। जब संगठन मजबूत होगा, तभी राज्य एवं देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसी के तहत मैंने भिण्ड जिले की सभी विधानसभाओं का दौरा कर कांग्रेस के जंगबाज कार्यकर्ताओं की आवाज को सुना और उनकी पसंद के व्यक्तियों का पैनल बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को भेजूंगा। जिससे आने वाले समय में भिण्ड जिले की विधानसभा की पांचो सीटों पर कांग्रेस अपना विजयी परचम फहरा सके।
पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि इस बार कांग्रेस का जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं कि मंशा के अनुसार बनेगा, जो किसी नेता की पसंद का नहीं, कांग्रेस के मंडलम, सेक्टर, ग्राम पंचायत एवं वार्ड के कार्यकर्ताओं की सहमति से होगा, जो कार्यकर्ताओं की आवाज को दमदारी से उठा सकता हो, जिसमें सभी को साथ लेने की क्षमता हो, जिसके भाजपा के नेताओं के साथ कोई राजनीतिक संबंध न हों। भाण्डेर विधायक फूल सिंह बरैया एवं पूर्वमंत्री चौधरी राकेश सिंह ने भी बैठक को संबोधित किया। कार्यक्रम में भरत चौधरी, रंजीत सिंह शाक्यवार, बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, अजय शर्मा, शैलेन्द्र भदौरिया, देवेन्द्र सिंह, रीना चौहान, सीमा शर्मा, जानकी, प्रमोद दीक्षित पीसी, सुखप्रीत मिश्रा, गोविन्द कुशवाह, वीरेन्द्र यादव, आनंद शाक्य, संजीव बरुआ, मोहम्मद इरफान गम्मू, नईम पठान, रामहेत शाक्य, छोटेसिंह नरवरिया, शिवदत्त शर्मा आदि उपस्थित थे।