राहुल गांधी संविधान की झूठी किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं : पवैया

– इन्दिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगाकर हमारी विचारधारा को कुचलना का प्रयास किया : नरवरिया
– भाजपा द्वारा आपातकाल की 50वी वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी आयोजित, लोकतंत्र सेनानियों को किया सम्मान

भिण्ड, 25 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्ष के गरीब सुशासन कल्याण के तहत चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत बद्रीप्रसाद की बगिया भिण्ड में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया मौजूद रहे। पवैया एवं मंच आसीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन जिला महामंत्री कार्यक्रम प्रभारी धीर सिंह भदौरिया ने किया।

इस अवसर पर पूर्वमंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की झूठी किताब लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। इन्दिरा गांधी सरकार ने 25 जून 1975 में कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की हत्या की, कांग्रेस की प्रवृत्ति लोकतंत्र विरोधी रही है, जो विरोध करें उसे समाप्त कर दो। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल का स्मारक बनाकर उनका सम्मान दिया और कांग्रेस ने लोकतंत्र को समाप्त किया।
पवैया ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप दिया। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि अपने चुनाव को रद्द किए जाने और सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था। कांग्रेस पार्टी ने इस काले अध्याय में न केवल लोकतांत्रिक संस्थाओं को रौंदा, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका की निष्पक्षता और नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलकर यह स्पष्ट कर दिया कि जब-जब उनकी सत्ता संकट में होती है, वे संविधान और देश की आत्मा को ताक पर रखने से पीछे नहीं हटते। आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र को चलने का प्रयास करते हुए हत्या की है, बेकर आंदोलनकारी नेताओं को जेल में बंद करते हुए उनको प्रताडना दी। मेहगांव के मीसाबंदी नेकीराम शर्मा ने कांग्रेस के आपातकाल को काला अध्याय बताया, उन्होंने कहा कि हम लोगों को घरों से पडकर इन्दिरा गांधी सरकार ने जेल में बंद किया और अधिक हम सबको प्रताडना दी।
कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मंत्री केशव सिंह भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्षगण संजीव कांकर, नाथूसिंह गुर्जर, रविसेन जैन, कोकसिंह नरवरिया, अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मायाराम शर्मा एडवोकेट, रोमेश महंत, शैलेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला महामंत्री कमल शर्मा एवं मनोज अनंत, जनपद अध्यक्ष सरोज बघेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह तोमर मंचासीन रहे।
इन लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जयभान सिंह पवैया ने लोकतंत्र सेनानियों का शॉल और श्रीफल के साथ सम्मानित किया। जिसमें लोकतंत्र सेनानी केशव सिंह भदौरिया, नवल किशोर मिश्रा, पूरन सिंह टकपूरा, कमलेश चंद्र जैन, विशंभर दयाल मिश्रा, नीकेराम चौधरी, विनोद कुमार जैन, कुसुम चंद्र जैन, मनमोहन बौहरे, लखन शर्मा, नरेश मिश्रा, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, अशोक अरोडा, अमर सिंह नैन, रामसिंह सिकरवार, शंभूदयाल चौधरी, पदमचंद्र जैन, महाराज सिंह कुशवाहा, सुमन श्रीवास्तव, हरिसिंह गुर्जर, लाखन सिंह गुर्जर, पहाड सिंह गुर्जर, नरेश जैन, मुनेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह चौहान, रामअवतार शर्मा, मलखान सिंह, तिलक सिंह, शिवनारायण दीक्षित, रामश्री शुक्ला, मंजू दीक्षित, कोकसिंह, पहला सिंह, रामस्वरूप, रामवती शर्मा, रतन देवी, छत्रसाल सिंह, श्याम सुंदर सिंह जादौन, यदुवीर सिंह, मनमोहन शुक्ला, वेदप्रकाश, कमला श्रीवास्तव, रामवती, वीरबहादुर सिंह, रामभवन सिंह कुशवाहा, शंकर शरण दीक्षित, हरिशंकर, वीरेन्द्र कुमार जैन को सम्मानित किया गया।