– ग्राम भारती दतिया की साधारण सभा संपन्न
दतिया, 24 जून। विद्याभारती मध्यभारत प्रांत द्वारा मार्गदर्शित ग्राम भारती शिक्षा समिति मध्य भारत प्रांत से संबद्ध ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला दतिया की साधारण सभा बैठक सानंद संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह सेंगर (निर्वाचन अधिकारी) प्रांतीय सचिव उपस्थित रहे। निर्वाचन अधिकारी ने नवीन प्रबंध कार्यकारिणी घोषित की। जिसमें प्रमोद कुमार चंसोरिया जिलाध्यक्ष, प्रताप सिंह दांगी उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार रावत सचिव, राजेश गुप्ता सह सचिव, मोहन पटवा कोषाध्यक्ष एवं रामबिहारी दुबे, संजय सिंह यादव, सुनील कुमार पुरोहित, आशा दांगी, करन सिंह परिहार को सदस्य एवं राजेन्द्र सिंह ठाकुर को पदेन सदस्य बनाए गए। कल्पना तिवारी, रामप्रकाश सिजरिया, विनय गुर्जर को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। अतिथि स्वागत बादाम सिंह यादव और रामबिहारी दुबे ने किया। बैठक का संचालन एवं अतिथि परिचय जिला प्रमुख ने कराया। साधारण सभा के नियमित विषयों के अलावा प्रांतीय सचिव एवं नवीन जिला अध्यक्ष ने विद्यालयों के विकास, विस्तार एवं संसाधन युक्त बनाने की बात कही। और सभी के सहयोग से कार्य विस्तार कर जिले को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। बैठक में प्रांतीय पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारियों सहित सभी सदस्यगण उपस्थित रहे।