भिण्ड, 25 अप्रैल। नगर पालिका भिण्ड द्वारा मेला परिसर के निराला रंग विहार के मंच पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के दौरान 26 अप्रैल को जिले के वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रदीप युवराज बाजपेई का सम्मान किया जाएगा।
जानकारी देते हुए साहित्यक संस्था अखिल भारतीय साहित्य सदन भिण्ड के अध्यक्ष दशरथ सिंह कुशवाह तथा संगमन साहित्य सभा के अध्यक्ष अंजुम मनोहर गुप्ता ने संयुक्त रूप बताया कि 26 अप्रैल को नगर पालिका भिण्ड द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन निराला रंग विहार के मंच पर रात नौ बजे नगर के स्थानीय कवि एवं कथाकार प्रदीप युवराज बाजपेई का नगर पालिका भिण्ड द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका भिण्ड के द्वारा किए जा रहे इस सराहनीय कार्य का नगर के राजेश सोनी मधुकर, प्रियंका राजावत, राधा तोमर, राइन अजनबी, राम सिया करुण, रामकुमार पांडेय, मुकेश शर्मा सहित अनेक स्थानीय कवियों साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए नगर पालिका द्वारा उठाए गए इस कदम का स्वागत किया है।