भिण्ड, 15 मार्च। जिले के दंदरौआ धाम में शनिवार को बडी संख्या में श्रद्धालु डॉक्टर हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। उन्होंने राम दरबार और हनुमानजी के दर्शन कर महामण्डलेश्वर रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया।
भिण्ड-दतिया सांसद संध्या राय दंदरौआ धाम पहुंची और डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राम दरबार और हनुमानजी के दर्शन कर महंत महामण्डलेश्वर रामदास महाराज का आशीर्वाद लिया। सांसद ने महाराज जी से धाम के विकास कार्यों पर चर्चा की, जिसमें सोनी रेलवे स्टेशन का नाम परिवर्तन करके दंदरौआ धाम रखने पर भी चर्चा की गई। श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए महाराज ने कहा कि मनुष्य माया में फंस कर तब तक भटकता रहता है, जब-तक प्रभु की शरण ग्रहण नहीं करता है। मनुष्य को जीवन में अनेक दुख आए पर पूर्ण भरोसा विश्वास भगवान पर होना चाहिए। इसी प्रकार हर जीव को प्रभु स्मरण चिंतन भजन पूजन पाठ हर स्थिति में करते रहना चाहिए, हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को भगवान हर जीव की सहायता करते अपने जीवन में संतोष करना सीखना चाहिए।
महाराज ने श्रद्धालुओं को क्रोध न करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि क्रोध मनुष्य का सबसे बडा शत्रु है। मनुष्य को क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोधी व्यक्ति दूसरों का नुकसान तो करता ही है, अपना भी नुकसान करवा बैठता है। इसलिए नम्रता धारण करो। साधना करने वाला मनुष्य अगर क्रोधी होगा तो वह साधना नहीं कर सकता। क्रोध आता है मन से, साधक को सावधानी से मन को बुद्धि द्वारा वश में रखकर शांत करना चाहिए। इस मौके पर सांसद संध्या राय, जलज त्रिपाठी, खडक सिंह तोमर, रामवरन पुजारी, नरसी दद्दा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।