ग्वालियर, 28 फरवरी। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए अधिकारी व कर्मचारियों को पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में विदाई दी। इस मौके पर एएसपी श्रीकृष्ण लालचंदानी, डीएसपी (रेडियो) राजकुमार कुशवाह, रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह सिकरवार, सूबेदार सोनम पराशर, मुख्य लिपिक नरेन्द्र तुनिया, सउनि(एम) अभिषेक पाराशर सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों निरीक्षक रमेश कुमार सिंह एवं राम सिंह राजौरिया, उपनिरीक्षक अशोक सिंह कुशवाह, सउनि महावीर शर्मा, प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह, रामनरेश यादव, लोकेन्द्र राणा हैं।