विहसंत सागर महिला मण्डल ने किया महिलाओं का सम्मान

भिण्ड, 17 फरवरी। मेडिटेशन गुरु उपाध्याय विहसंत सागर महाराज, मुनि विश्वशाम्य सागर महाराज के ससंग सानिध्य में एक से पांच फरवरी तक निराला रंग बिहार में हुए पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में विहसंत सागर महिला मंडल की गीता जैन ने महिलाओं का सम्मान किया। जिसमें महिलाओं ने पंचकल्याणक में तन-मन-धन से सहयोग किया था, इसी उपलक्ष्य में मंडल को सम्मानित किया। इस अवसर पर गीता जैन, सीमा जैन, वर्षा जैन, अलका जैन, सुनीता जैन, सुमन जैन, प्रीति जैन, रेखा जैन, मिथिलेश जैन, चांदनी जैन, कल्पना जैन आदि उपस्थित थे।