-गोहद में शक्तिपीठ परिसर में नौ से 13 जनवरी तक होगा 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ
भिण्ड, 09 अक्टूबर। गोहद में शक्तिपीठ परिसर में नौ से 13 जनवरी 2025 तक आयोजित किए जाने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए शाति कुंज हरिद्वार से लाया गया देव शक्तियों से परिपूर्ण शक्ति कलश रथ जिले की सभी तहसीलों के ग्रामीण क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए मंगलवार को कार्यक्रम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह भदौरिया ने शक्ति कलश का पूजन कर गोहद शक्ति पीठ से रवाना किया गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के कार्यकर्ता रमेश श्रीवास्तव, रामकुमार, सुरेखा सिंगल, सुभाष सिंगल, रजनीकांत, प्रेमलता गुप्ता, रमेश कुशवाहा राजेन्द्र गुप्ता, बडेलाल शर्मा, मुनमुन गुप्ता, वीर कुशवाहा, प्रताप सिंह गुर्जर, योगेन्द्र भदौरिया आज अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कलश यात्रा के जिले भर में भ्रमण के साथ कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके लिए तिथियां और क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें तहसील मेहगांव में कलश यात्रा 12 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी, इसके प्रभारी नरेन्द्र भारद्वाज होंगे। तहसील गोरमी में 13 से 20 अक्टूबर तक, इसके प्रभारी तहसील चंदन सिंह, रामजी लाल सिंह नरवरिया, सुखराम सिंह नरवरिया, डॉ. गजेंद्र सिंह, गायत्री शक्तिपीठ उदोतगढ क्षेत्र में 20 से 22 अक्टूबर तक प्रभारी कुंज बिहारी सिंह भदौरिया एवं मुख्य ट्रस्टी रूप सिंह होंगे। गायत्री प्रज्ञा पीठ फूफ तहसील अटेर क्षेत्र में 23 से 27 अक्टूबर तक प्रभारी संतोष शर्मा, देवेंद्र शर्मा, केपी सिंह भदौरिया एवं मुख्य ट्रस्टी विश्वनाथ शर्मा होंगे।
गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ भिंड क्षेत्र में कलश यात्रा 27 अक्टूबर से सात नवंबर तक भ्रमण करेगी, जिसके प्रभारी तहसील समन्यवक सुरेन्द्र सिंह चौहान, मुख्य ट्रस्टी बच्चू सिंह नरवरिया, प्रतिभा सिकरवार, चंद्रकांता भदौरिया होंगी। तहसील रौन क्षेत्र में सात से 10 नवंबर तक, प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, तहसील समन्यवक रविंद्र समथिया, सह समन्यवक प्रेम नारायण बरुआ होंगे। तहसील लहार क्षेत्र में 10 से 15 नवंबर तक, प्रभारी विजेन्द्र श्रीवास्तव, तहसील समन्वयक संतोष गुप्ता एवं संरक्षक लालता प्रसाद होंगे। तहसील अमायन क्षेत्र में 15 से 19 नवंबर तक, प्रभारी अशोक वर्मा, तहसील समन्यवक अभिलाष सिंह चौहान, शाखा प्रबंधक यदुवीर सिंह पवैया एवं संरक्षक जयसिंह चौहान होंगे। तहसील मौ क्षेत्र में 19 से 26 नवंबर तक, प्रभारी रणविजय सिंह यादव होंगे। इसी प्रकार तहसील गोहद गायत्री शक्ति पीठ क्षेत्र में कलश यात्रा 27 नवंबर से भ्रमण करेगी। इसके यात्रा प्रभारी तहसील समन्वक डॉ. रामकुमार गौड रहेंगे।