ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दबोह में धूमधाम से निकाला गया जुलूस

भिण्ड, 16 सितम्बर। इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी पर नगर के मुसलमान भाइयों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर के सभी मुसलमान भाइयों ने धूमधाम के साथ गाजे-बाजे की गूंज के संग एक विशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस वार्ड क्र.14 पुरानी टंकी के समीप स्थित मस्जिद से प्रारंभ हो कर चौक मोहल्ला, गणेश चौके, झण्डा चौक के रास्ते मुख्य बाजार से होते हुए करधेन तालाब पर स्थित मजार पर फतवा पढ कर, तबर्रुफ वितरण कर समापन किया गया।

इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर मुस्लिम भाइयों ने लंगर वितरण किया। जनाब मंगल पठान ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद मिलाद-उन-नबी को ईद-ए-मिलाद के नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। ईद मिलाद-उन-नबी इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने रबी अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाने वाला एक खास इस्लामिक त्योहार है। इस दिन मुस्लिम समुदाय में विशेष प्रार्थनाएं, समारोह और जश्न मनाए जाते हैं। लोग मस्जिदों में जाकर प्रार्थना करते हैं और पैगंबर मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हैं।
ईद मिलादुन्नबी पर मौ नगर में भी निकला जुलूस
इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्म दिवस ईद मिलादुन्नबी मौ नगर के हिन्दू मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर नगर में धूमधाम से गाजे बाजे के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस इमाम बाडे से सेवढा रोड नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, गोलंबर चौराहा, गांधी मार्केट, बजे वाला मुहल्ला, सदर बाजार होकर पुन: इमाम बाडा पहुंचा। जगह-जगह तबर्रुफ वितरण कर समापन किया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर मुस्लिम भाइयों ने लंगर वितरण किया।। इस्लाम धर्म में ईद मिलाद-उन-नबी का त्यौहार पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।