अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, सीएम राइज शा. उमावि क्र.दो में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

भिण्ड 20, जून। भिण्ड जिले में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को वृहद स्तर पर 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सीएम राइज शा. उमावि क्र.दो भिण्ड के मैदान में सुबह छह बजे से आयोजित होगा। भिण्ड शहर के नागरिकगण जिला स्तरीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

आधार पंजीयन से संबंधित शिकायतों हेतु कंट्रोल रूम स्थापित

भिण्ड। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने भिण्ड जिले के नागरिकों की आधार पंजीयन से संबंधित शिकायतों हेतु जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र कलेक्ट्रेट भिण्ड में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। उक्त कंट्रोल रूम में स्थापित दूरभाष क्र.07534-230061 एवं 07534-230062 का उपयोग आधार पंजीयन की शिकायत दर्ज किये जाने हेतु किया जाएगा। जिला आपदा प्रबंधन केन्द्र में स्थापित कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी ही आधार पंजीयन केन्द्र की शिकायतों को दर्ज किया जाकर शिकायतों के निरारकण हेतु संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएंगे।