गुणवत्तायुक्त खाद, बीज उपलब्ध कराने हेतु निरीक्षण दल गठित

भिण्ड, 16 जून। खरीफ मौसम वर्ष 2021 में कृषि आदान संधारण की व्यवस्था हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त उर्वरक बीज एवं पौध संरक्षण औषधि मानक स्तर की कृषकों उपलब्ध कराने हेतु जिला स्तर, विकास खण्ड स्तर एवं संघन अभियान हेतु निरीक्षण दल गठित किए गए हैं।
उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास शर्मा ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक बीज एवं पौध संरक्षण औषधि उपलब्ध कराने हेतु दल गठित किए गए हैं। जिला स्तर पर गठित दल में सहायक संचालक कृषि आरएन शर्मा को प्रभारी बनाया गया है वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा सहायक अधिकारी होंगे एवं भृत्य सतेन्द्र सिंह को दल में सहायक बनाया गया है। इसी प्रकार विकास खण्ड भिण्ड/अटेर के लिए अनु. कृषि अधिकारी भिण्ड जयसिंह तोमर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। सहायक अधिकारी के रूप में वकृविअ भिण्ड रमेश सिंह भदौरिया, अटेर के सुरेश सिंह तोमर, भिण्ड के ग्राकृविअ सुदर्शन सिंह भदौरिया एवं अटेर के ग्राकृविअ अशोक भारद्वाज को बनाया गया है।
विकास खण्ड मेहगांव एवं गोहद के लिए अनु. कृषि अ. मेहगांव अतर सिंह पहाडिय़ा को प्रभारी अधिकारी, सहायक अधिकारी के रूप में मेहगांव के वकृविअ अभिमन्यु पाण्डेय, गोहद के भानुप्रताप सिंह गुरैया, मेहगांव के ग्राम कृषि विकास अधिकारी रंजीत सिंह कुशवाह एवं गोहद के ग्राम कृषि विकास अधिकारी दिलीप सिंह कुशवाह को दल में शामिल किया गया है। विकास खण्ड लहार/ रौन के लिए अनु. कृषि अधिकारी लहार जयसिंह तोमर दल के प्रभारी अधिकारी होंगे। सहायक अधिकारी के रूप में लहार के वकृविअ महेन्द्र सिंह भदौरिया, रौन के वकृविअ राकेश शर्मा, लहार के कृविअ बादशाह सिंह गुर्जर एवं रौन के कृषि विस्तार अधिकारी अवधेश सिंह कुशवाह होंगे।