भिण्ड, 20 सितम्बर। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा मेहगांव विधानसभा के गोरमी कस्वे में 21 सितम्बर को शाम पांच बजे पहुंचेगी। जन आक्रोश यात्रा का कस्बे में जगह-जगह भव्य स्वागत समारोह होगा। स्वागत समारोह की तैयारी कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बढ-चढकर की हैं, जिसमें क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान कार्यकर्ता यात्रा में शामिल होंगे।
जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया तेजपुरा, मानसिंह कुशवाह, राहुल भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष करैया, राजीव कांकर, प्रमोद चौधरी धनु, सुरेन्द्र राजौरिया, अमित दांतरे पिंकी, ब्रजकिशोर मुदगल, रंजीत सिंह गुर्जर कांग्रेस जनआक्रोश यात्रा का स्वागत करेंगे। स्वागत समारोह के साथ आमसभा का आयोजन थाना रोड पर गार्डन में किया जाएगा। क्षेत्र से आए कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन सभा स्थल पर अपने अपने वाहनों से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।