मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज भिण्ड आएंगे

भिण्ड, 04 फरवरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पांच फरवरी को एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड पधारेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री चौहान सुबह 11.05 बजे भोपाल से प्लेन द्वारा रवाना होकर 11.50 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर आएंगे। 11.55 बजे एयरपोर्ट ग्वालियर से हैलीकॉप्टर द्वारा दोपहर 12.15 बजे एसएएफ ग्राउण्ड भिण्ड आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री एमजेएस कॉलेज के पास स्टेडियम में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करने के बाद दोपहर 2.30 बजे एसएएफ ग्राउण्ड भिण्ड से हैलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 2.50 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे।

कांग्रेस मुख्यमंत्री को सौंपेगी ज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर गोहद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष/ पदाधिकारीगण व कांग्रेस के कार्यकर्ता पांच फरवरी को सुबह 10 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा के सीता नगर भिण्ड स्थित निवास पर सभी कार्यकर्ता एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपने जाएंगे। जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित हों। यह जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोहद के अध्यक्ष आशीष गुर्जर ने दी है।