नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ

भिण्ड, 27 जनवरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में 24 कुण्डीय नव चेतना जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन मौ नगर में किया जा रहा है। जिसमें शुक्रवार को आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी कन्या किशोर कौशल पर शांतिकुंज से गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश लेकर आए नरेन्द्र विद्यार्थी ने विशिष्ट उद्बोधन एवं दीप यज्ञ का आयोजन किया।


28 जनवरी को यज्ञ, पूर्ण आहूति एवं पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, गुरु दीक्षा संस्कार एवं अन्य समस्त संस्कारों का भव्य महोत्सव संपन्न होगा।