राष्ट्रीय गीत – गणतंत्र दिवस की शान

राष्ट्र प्रेमी मित्रों, बहनों-भाइयों को 74वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

इस गणतंत्र दिवस का,
हम सब करें मान सम्मान।
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।।

26 जनवरी सन् पचास को,
संविधान ये आया है।
आजादी के बाद देश का,
जन जन मन हरषाया है।।
खुशी मनाएं, जनगण गाऐं,
हां भारत देश महान।
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान है।

याद करो इतिहास पूर्व का,
हम आधीन रहे हैं।
गोरी, बाबर, अंग्रेजों के,
जुल्म कमीन रहे हैं।।
आजादी की रक्षा करना,
है संविधान की शान।
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।

न्यायवंत कानून बनाकर,
हम यदि काम करेंगे।
तो भारत का दुनियाभर में,
ऊंचा नाम करेंगे।।
जय जवान और जय किसान है,
भारत की पहचान।।
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान।

कवि किशोरीलाल जैन ‘बादल’
भिण्ड, मोबाइल नं.9575634664