मौ/भिण्ड, 20 अगस्त। गोहद विधायक मेवाराम जाटव मौ नगर में सभी ताजियों में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके अलावा ग्राम देगंमा, नूरमपुरा, सौरा, सलमपुरा, शंकरपुरा में शोक संतृप्त परिवारों के दुख में शामिल हुए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव, तिलक सिंह राजौरिया, विकास यादव, रणवीर सिंह यादव, राजीव कौशिक, बहादुर सिंह यादव, कमलेश सोनी, उपेन्द्र यादव, कल्लू गुर्जर, देवेश सिंह, आकाश शर्मा, आकाश यादव, लाखन गोयल, समीर खान, जायद खान, लोकेन्द्र यादव सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।
नारायण सिंह बने अभा यादव महासभा के उपाध्यक्ष
मौ। आखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त उपाध्यक्ष नारायण सिंह यादव का फूलों का हार पहनाकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष आर्मी सेल कैप्टन राजेश्वर सिंह यादव ने हौसला हफजाई की।