भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का मेहगांव में हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 28 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल चंबल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। जहां से बुधवार को भिण्ड जिले के दौरे पर राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह का मेहगांव में भाजयुमो के मण्डल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बड़े पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया गया।
मेहगांव की सीमा प्रवेश करते ही मण्डल अध्यक्ष अस्वनी त्यागी एवं गौरव चतुर्वेदी के नेतृत्व में गिंगरखी गांव पर स्वागत किया गया। वहीं मेहगांव में ग्वालियर रोड पर सोनी मण्डल अध्यक्ष आशीष भदौरिया ने स्वागत किया। मुरैना तिराहे पर गोरमी मण्डल अध्यक्ष अरिमर्दन बरुआ के नेतृत्व में स्वागत किया गया। वहीं भिण्ड तिराहे पर अमायन मण्डल अध्यक्ष संदीप राजावत एवं मण्डी गेट पर दंदरौआ मण्डल अध्यक्ष प्रतीक शर्मा ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान भाजयुमो के युवानेता सचिन भदौरिया, लुक्के त्यागी, मनोज पुरोहित, प्रदीप परमार, रजत मुदगल, अनुज भदौरिया, प्रेम तिवारी, रिंकू टीकैत, योगेन्द्र दैनिक, भोले चौधरी, नीतेश राठौर, सुधा राठौर, गजेन्द्र भदौरिया, कालीचरण शाक्य, रविन्द्र परमार आदि लोग उपस्थित रहे।