भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का गोरमी मण्डल अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ जोरदार स्वागत

भिण्ड, 28 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार एवं राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल चंबल अंचल के तीन दिवसीय दौरे पर ग्वालियर पहुंचे। जहां से बुधवार को भिण्ड जिले के दौरे पर राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल एवं प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार, जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह का भाजयुमो गोरमी मण्डल अध्यक्ष अरविन्द बरुआ के नेतृत्व में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने मेहगांव के गोरमी तिराहे पर पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, युवामोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमकार यादव, जिला मीडिया प्रभारी संतोष भदौरिया, मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ, दिनेश यादव, शिवराज यादव, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष विजय कुशवाहा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रेमप्रताप नरवरिया, धर्मेन्द्र यादव, रवि सोनी, मोनू परमार, गोलू गुर्जर, नीरज यादव, सोनू यादव, सामंत यादव, राजेश पंडित, मोनू जैन, अंगे यादव, रणवीर परमार, सुनील गुर्जर, नीरज, अवनीश, रामप्रीत, चरण सिंह, गौरव चुरारिया, आशू शर्मा, संतोष नामदेव, दिनेश सखवार, अनिल गुर्जर सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।