आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के लिए बूथ केन्द्रों पर महिलाओं को करें मजबूत : राजौरिया

मोर्चा की कार्यकर्ता सरकार की महिला हितैषी योजनाओं का दिलाएं लाभ : नरवरिया
भाजपा महिला मोर्चा की जिला बैठक आयोजित

भिण्ड, 07 दिसम्बर। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना उज्जवला के तहत 10 करोड़ लोगों को लाभ मिल चुका है, यह महिला हितेषी योजनाएं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर, विकास की गति से जोडऩे के लिए अनेकों योजनाओं को संचालित किया है। यह बात भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला संगठन प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने भाजपा महिला मोर्चा जिला इकाई द्वारा होटल सम्राट में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया भी मौजूद थे। अध्यक्षता मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन ने की।
जिला संगठन प्रभारी राजौरिया ने कहा कि मिशन 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए जिले के सभी 1480 मतदान केन्द्रों पर महिला मोर्चा की संगठनात्मक ताकत को मजबूत करते हुए सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हमारी मातृ शक्ति करेगी और अंतिम छोर तक की महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया चल रही है, महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र के अपने-अपने बूथ केन्द्रों पर महिला मतदाताओं के नाम जुड़वाकर महिलाओं की ताकत को मजबूती प्रदान करें, ताकि वे इस राष्ट्र और प्रदेश के विकास के लिए अपने मतदान के लिए आगे आकर कार्य करें, यह तब होगा जब हमारी महिला मोर्चा कार्यकर्ता भाजपा समर्पित महिला मतदाताओं के नाम पर अपनी भूमिका के साथ कार्य करेंगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, जोकि व्यक्ति नहीं विचार भाव से काम करती है, केन्द्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए विधानसभा से लेकर लोकसभा, ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें एक नेतृत्व प्रदान किया है। यह सबसे बड़ी उपलब्धि हमारी सत्ता और संगठन की ताकत है, जो हमारी बहनें आज चुनाव में निर्वाचित होकर समाजसेवा के लिए कार्य करती हुई विकास को आगे बढ़ाने का काम कर रही हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं, उन्हें हम जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और संगठनात्मक ताकत को गति देकर स्वतंत्र रूप से कार्य कर अपनी अहम भूमिका आगामी चुनाव में निभाए।
भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ममता भदौरिया ने कहा कि हम सब बहनें गर्व से कहें कि हम भाजपा की कार्यकर्ता हैं, यह सम्मान भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है और एक गति से महिलाओं को हमारी सरकार ने नेतृत्व दिया है। हमारे संगठन की ताकत जब मजबूत होगी, जब हम मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा जैन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्हें ताकत देकर संगठन को गति प्रदान करें।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को ही पूर्ण सम्मान से देखा जाता है, महिला मोर्चा जिले के सभी 26 मण्डलों में संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए जिला एवं मण्डल इकाईयों से पदाधिकारी आगे आकर काम करेंगे और महिला मतदाताओं के घर-घर में पहुंचकर भाजपा की विचारधारा केन्द्र और राज्य सरकार की महिला हितैषी योजनाओं को दिलाने का कार्य हमारी मातृ शक्ति करेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में जो महिलाओं का संगठन है, यह कैलाशवासी राजमाता विजयराजे सिंधिया की देन है, जिन्होंने अपने परिश्रम से इस वट वृक्ष को तैयार किया है, प्रत्येक केन्द्र पर महिला मोर्चा के वट वृक्ष को आगे बढ़ाने का काम हमारी मातृशक्ति करेगी।
बैठक मंचासीन अतिथियों ने मां भारती भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, राजमाता विजयराजे सिंधिया के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। संचालन जिला महामंत्री पूर्व सरपंच संगीता कौशल एवं आभार जिला उपाध्यक्ष बबली तोमर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता राजावत, विनीता सोनी, जिला मीडिया प्रभारी ज्योती बौहरे, जिलामंत्री सरोज जैन, प्रतिमा सोनी, सुमन गुप्ता, व्यापारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश छारी, सुभाष मण्डल अध्यक्ष प्रदीप भदौरिया टीपू तथा महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष प्रमुख रूप से शामिल थीं।