गरीब को जनकल्याणकारी योजना का लाभ एवं कार्यकर्ता का सम्मान मेरी प्राथमिकता : देवेन्द्र

भाजपा मण्डल गोरमी की परिचय बैठक आयोजित

भिण्ड, 30 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी मण्डल गोरमी की परिचय बैठक का आयोजन नगर के थाना रोड स्थित आरके गार्डन में किया गया। बैठक में मार्गदर्शन हेतु मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया, वरिष्ठ नेता समाजसेवी अशोक भारद्वाज, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन भदौरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दलवीर तोमर, सुरेन्द्र जैन, जयसिंह गुर्जर, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमकार यादव मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। इसके बाद मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बैठक का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता जयवीर पुरोहित ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी है, कार्यकर्ता का मान सम्मान कैसे रहे, केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब व्यक्ति को कैसे मिले, यह मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। हम सबको मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 की तैयारी में अभी से तैयार रहना है।

विशेष अतिथि जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष केपी सिंह भदौरिया ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, इसकी मुख्य वजह हमारा कार्यकर्ता है, कार्यकर्ता का मान-सम्मान कैसे रहे, इसकी चिंता हम सभी राजनेताओं को मिलकर करनी होगी। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी अशोक भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक विचारधारा से जुड़ा है, वह नाराज भी हो जाएगा लेकिन अपना वोट पार्टी को ही देगा। अंत में आभार युवामोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अरविंद बरुआ ने व्यक्त किया।