संयुक्त मोर्चा ने लहार में भी किया प्रदर्शन

भिण्ड, 29 जुलाई। जिले की जनपद पंचायत परिसर लहार में गुरुवार को हड़ताल के आठवें दिन मप्र पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा गठित संयुक्त मोर्चा द्वारा जिसमें पंचायत सचिव, सहायक सचिव, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास, आजीविका मिशन सहित सभी घटकों द्वारा जनपद पंचायत मुख्यालय पर बरसात में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया एवं सरकार से अपनी मांगे जल्दी पूरी करने के लिए नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन करने वालों में सचिव संघ जिलाध्यक्ष रविकांत दीक्षित, पंचायत सचिव संगठन अध्यक्ष हरवंश सिंह राजावत, सहायक सचिव संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह राजपूत, आजीविका मिशन अध्यक्ष मनोज कुमार शिवहरे, स्वच्छ भारत मिशन अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह गुर्जर, अजीत सिंह, मुन्नालाल दिवाकर, सत्यपाल सिंह, दृगपाल सिंह, पुष्पराज सिंह परिहार, राजेश सिंह राजावत, अतर सिंह, रविन्द्र कुशवाह, दीपक शर्मा, अटल बिहारी कौरव, कन्हैया लाल बघेल, विनोद कुमार शर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, मुकेश सिंह राजावत, राजेश गुनकर, हरिसिंह यादव, रमेश कुमार कुशवाह, संतोष कुमार विश्वकर्मा, मनोज वर्मा, कुंअर सिंह बघेल, अमर सिंह जाटव, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, अवनीश सिंह राजावत जिला उपाध्यक्ष सहायक सचिव संगठन, गौरव चौधरी, प्रदीप नागर, विवरण सिंह, आशीष पाठक, आशुतोष दीक्षित, जितेन्द्र तिवारी, हरिओम व्यास, रामकुमार कुशवाह सहित अनेक कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे।