‘हर-घर तिरंगा अभियान’ के तहत न्यूनतम शुल्क में मिलेगा तिरंगा : गुर्जर

‘हर-घर तिरंगा अभियान’ को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

भिण्ड, 07 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी भिण्ड द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया, जिला महामंत्री कमल शर्मा, धीर भदौरिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र नरवरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, कोकसिंह नरवरिया मुख्य रूप से मंचासीन रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर ने कहा कि ‘हर-घर तिरंगा अभियान’ के तहत हाउसिंग कॉलोनी भिण्ड पर छह से 13 अगस्त तक विक्रय केन्द्र पर न्यूनतम शुल्क पर तिरंगा मिलेगा, आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त के बीच चलने वाले ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज लगे, इसके लिए राष्ट्रीय ध्वज आम नागरिकों को आसानी से उपलब्ध हो। इस उद्देश्य को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने विक्रय केन्द्र छह से 13 अगस्त तक शुरू किया जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने बताया कि जिले के हर घर में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं जिला भाजपा कार्यालय पर न्यूनतम शुल्क में राष्ट्रीय ध्वज उपलब्ध रहेंगे।


भाजपा के जिला प्रभारी जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की है। जिससे देशभक्ति की भावनाएं जागृत हो, इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा कार्यालय पर विक्रय केन्द्र पर तिरंगा झण्डा न्यूनतम शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जिला पदाधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि मोर्चे के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सभी घर-घर तिरंगा उपलब्ध कराएंगे। क्योंकि आज हमारी सरकारे केन्द्र, राज्य, नगर, ग्राम स्तर और बूथ स्तर पर सरकारें बनी हैं, यह समय उत्सव का समय है आजादी के उत्सव को हम बड़ी धूमधाम से मनाएं।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रविशेन जैन, जिला महामंत्री धर्मसिंह, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, अनिल सिंह कुशवाह, अनिल कटारे, शिवराज यादव, जिलामंत्री उपेन्द्र राजौरिया, राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, रश्मि खटीक, पिंकी शर्मा, जिला सह मीडिया प्रभारी अमित यादव, वैभव चतुर्वेदी, युवामोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रिंस दुबे, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुर्जर, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत कुशवाह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय दैपुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक खान, युवामोर्चा जिला महामंत्री अतिराज नरवरिया, रोहित शाक्य, मोनू नरवरिया, शेखर खटीक, प्रतीक पाण्डे, मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, सुरेश, रामौतार शिवहरे, ऊमरी मण्डल अध्यक्ष श्याम राठौर, जिले के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।