भिण्ड, 28 जुलाई। जिले में गत एक जून से 28 जुलाई तक 303.1 मिमी औषत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख भिण्ड के अनुसार यह औषत वर्षा जिले के भिण्ड में 463 मिमी, अटेर में 341 मिमी, मेहगांव में 316 मिमी, गोहद में 186 मिमी, लहार में 214 मिमी, रौन में 268 मिमी, मिहोना में 338 मिमी, मौ में 361 मिमी एवं गोरमी में 241 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 303.1 मिमी है। जिले की सामान्य वार्षिक वर्षा 668.3 मिमी है। जिले में बुधवार की वर्षा भिण्ड में 120 मिमी, अटेर में 183 मिमी, मेहगांव में 110 मिमी, गोहद में 16 मिमी, लहार में 22 मिमी, रौन में 45 मिमी, मिहोना में 40 मिमी एवं मौ में 60 मिमी, गोरमी में 48 वर्षा दर्ज की गई है। जिसका औसत 71.6 मिमी है।