स्वच्छता पखवाड़े के तहत सेनेट्री पेड के उपयोग पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

डोर टू डोर सर्वे कर वितरण किए सेनेट्री पेड

भिण्ड, 30 जुलाई। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को संस्थान द्वारा ग्राम पंचायत रानी बिरगवां में सेनेट्री पेड के उपयोग पर ग्रामीणों के बीच सर्वे व जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक संजय राजौरिया ने बताया कि आज ग्राम पंचायत रानी बिरगवां में संस्थान के कर्मचारियों ने गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता के साथ डोर टू डोर सर्वे किया। साथ ही ग्रामीण महिलाओं को सेनेट्री पेड वितरित किए। इस अवसर पर गांव के आंगनबाड़ी भवन पर सभी महिलाओं को जानकारी देते हुए जागरुकता कार्यक्रम किया गया। राजौरिया ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर जानकारी देते हुए उपस्थित किशोरियों एवं महिलाओं को सेनेट्री पेड की उयोगिता एवं इसके उपयोग से होने वाले लाभ व विभिन्न बीमारियों से बचाब के बारे में बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती सपना देवी, एएनएम श्रीमती सविता चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूनम शर्मा, श्रीमती अर्चना, रेखा, प्रीती कुशवाह, सहायिका ब्रह्मदेवी, आशा कार्यकर्ता श्रीमती संगीता शर्मा, ममता गोस्वामी, विनीता देवी दुबे, भावना दुबे, नीतू, पिंकी, रूबी, रजनी, शोभा, मोना, शिवानी, प्रियंका, अंजली, पूजा, योग्यता, तनिष्का, अनुष्का, उमादेवी एवं गांव की अन्य महिलाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम अधिकारी संतोष दुबे ने उपस्थित किशोरियों को जन शिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षणों की जानकारी दी। संस्थान की प्रशिक्षिका श्रीमती अनीता श्रीवास्तव ने ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर 138 महिलाएं एवं किशोरिया उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक संजय राजौरिया, कार्यक्रम अधिकारी संतोष दुबे व मनोज कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा, अंजली शर्मा, लेखपाल अमित शर्मा, लिपिक अजय सिहं कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, जयप्रकाश, रामवीर उपस्थित थे।