उप संचालक अभियोजन अनिल कटारे को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

सागर, 30 जुलाई। अभियोजन सागर के उपसंचालक अनिल कुमार कटारे को शनिवार को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई।
सागर आयोजन में पदस्थ उप संचालक अभियोजन अनिल कुमार कटारे को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के फलस्वरूप 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति पर अभियोजन में पदस्थ समस्त अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भावभीनी विदाई दी तथा सेवानिवृत्ति पश्चात उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा मंगल की कामना की। कटारे वर्ष 1990 से 2022 तक अभियोजन विभाग में पदस्थ रहे। सेवाकाल के दौरान वे जिला बैतूल, बड़वानी, रायसेन, डिंडोरी, भोपाल व सागर में पदस्थ रहे। उनका पूरा सेवाकाल बहुत अच्छा रहा। सेवानिवृत्ति पर सागर न्यायालय के न्यायाधिशगणों ने कटारे के कार्य की बहुत प्रशंसा की। कटारे ने समस्त अभियोजन अधिकारी एवं कर्मचारीगण को प्राइवेट सेक्टर की भांति कार्य करने हेतु प्रेरित किया।