भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी फूंका पुतला

भिण्ड, 29 जुलाई। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयानदेश के सर्वोच्च पद के साथ-साथ नारी शक्ति का अपमान हैं। देश की प्रथम नागरिक पर ऐसी टिप्पणी निंदनीय हैं। इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने परेड चौरहे पर पुतला दहन कर अपना विरोध प्रकट कर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन के नेतृत्व में सभी महिला कार्यकर्ताओं अधीर रंजन चौधरी का पुतला परेड चौराहे पर पहुंची। जहां महिला मोर्चा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सोनिया गांधी से कहा कि देश की जनता के सामने और भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से माफी मांगे। वरना महिला मोर्चा उनके सम्मान में सड़कों पर निकल कर कांग्रेस के विरुद्ध अपनी मुहिम छेड़ देगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का अपमान नहीं, पूरे देश की संपूर्ण नारी शक्ति का कांग्रेस नेता ने अपमान किया है और उन्हें राष्ट्र की पत्नी कहकर लोकसभा सदन में अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया। पुतला दहन करने वालों में जिला महामंत्री पूर्व सरपंच संगीता कौशल, गीता राजावत, सरोज पाण्डे, पिंकी तिवारी, रेखा अग्रवाल, ऊषा नगरिया, बेबी राठौर, मिथिलेश तोमर, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया, अमित जैन, संतोष सिंह भारौली, विजय चौरसिया, पार्षद यश जैन, बांकेबिहारी शर्मा आदि उपस्थित थे।