चंबल प्रदेश गठन की मांग को लेकर भागवत चण्डी महायज्ञ का होगा आयोजन : चौबे

देवऋषि आश्रम पर तैयारियां शुरू

भिण्ड, 27 जुलाई। राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी मुख्यालय समय चक्र सरकार देव ऋषि आश्रम रेलवे स्टेशन के पास, अटेर रोड भिण्ड से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पृथक चंबल प्रदेश गठन की मांग के संयोजक नरसिंह कुमार चौबे ने प्रेस को जारी बयान में बताया कि नारायण नारायण नमो नम: वासुदेवाय नम: देवऋषि नारद पत्रकार को बताया कि पृथक चंबल प्रदेश गठन की आवश्यकता क्यों? चंबल नदी का उदय मालवा मप्र से हुआ है। मालवा से चली चाल राजस्थान और मप्र की सीमा पर बांधों का निर्माण होने से किसानों की समस्याओं का निदान हुआ। किसान खुशहाल हुआ और चंबलांचल में आकर अस्त हुआ। चंबल नदी का पानी ऐसा है किसान वर्षा पर निर्भर रहता है। जबकि अचल में पांच-पांच नदियों का जल सगम है, क्वारी, चंबल, यमुना, सिंध और पहुज जल संगम पंचनदा बाध की परियोजना 25 अक्टूबर 1983 में बनाई गई थी। केन्द्र सरकार से योजना के लिए लाखों-अरबों रुपए का बजट आता रहा। लेकिन पंचनदा बांध परियोजना पर काम आज दिनांक तक शुरू नहीं हो पाया है।
चौबे ने बताया अगर पचनदा बांध का निर्माण हो जाता तो चंबल अंचल में भूमि कटाव कम होता जमीन का बाहर लेवल कम नहीं होता। सिंचाई, बिजली समस्या का समाधान होता। चंबल अंचल में नदियों का पानी ऐसा है कि किसान वर्षा पर निर्भर रहता है और किसान कर्ज में डूबा रहता है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। उन्होंने बताया कि चंबलांचल की समस्याएं और निदान के मुख्य बिन्दुओं को लेकर राष्ट्रीय हनुमान सेना पार्टी द्वारा 27 दिसंबर 1999 से पृथक चंबल प्रदेश गठन की मांग की गई है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमावर्ती अंतिम छोर पर 22 जिलों को मिलाकर पृथक चंबल प्रदेश गठन की मांग की गई है।
चौबे ने बताया कि जिसमें उत्तर प्रदेश से आगरा फिरोजाबाद मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी और ललितपुर। मध्य प्रदेश से गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर और भिण्ड। राजस्थान से धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, कोटा, बारा और झालावाड़ पृथक चंबल प्रदेश गठन की मांग में शामिल कए गए हैं। मांग के समर्थन में चंबल रथयात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में भागवत कथा और चण्डी महायज्ञ का आयोजन देवऋषि आश्रम रेल्वे स्टेशन के पास, अटेर रोड भिण्ड पर होगा। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। भागवत कथा और चण्डी महायज्ञ का आयोजन हेतु चौबे के मो.9575538400 संपर्क कर सकते हैं।