मौ में भी मना कारगिल विजय दिवस

भिण्ड, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शा. बालक उमावि मौ में भारतीय जनता युवामोर्चा ने शहीद लालबहादुर सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर विजय दिवस मनाया। भाजयुमो के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवामोर्चा जिलाध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह के नेतृत्व में करगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामअख्त्यियार सिंह गुर्जर, युवा नेता संतोष सिंह यादव, युवा नेता राम यादव, कार्यालय मंत्री डॉ. बेताल सिंह गौड़, अल्प संख्यक कोषाध्यक्ष सोनू खान अन्य युवा साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।