विद्युत मण्डल अभियंता संघ केन्द्रीय कार्यकारणी के पदाधिकारी घोषित

इंजी. दीपक अध्यक्ष, अनीष महासचिव, बैद्यानाथ वित्त सचिव एवं निशांत संयुक्त सचिव बने

भिण्ड, 15 जुलाई। मप्र विद्युत मण्डल अभियंता संघ केन्द्रीय कार्यकारणी ने 2022-24 हेतु सभी क्षेत्रों के सदस्यों से सहमति और अनुमोदन से क्षेत्रीय कार्यकारणी गठन कर दिया गया है। चंबल संभाग के लिए इंजीनियर दीपक त्रिपाठी को अध्यक्ष, इंजी. अनीष कंसाना को महासचिव, इंजी. बैद्यनाथ को वित्त सचिव एवं इंजी. निशांत शर्मा को संयुक्त सचिव के रूप मे निर्विरोध चुना गया।
इस अवसर पर सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि जैसा कि निजीकरण को बढ़ावा देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा विद्युत सुधार अधिनियम 2021 को नवीन तरीके से लाने का प्रयास किया जा रहा है एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के उर्जा विभागों का निजीकरण करने का निर्णय केन्द्र सरकार द्वारा ले लिया गया। जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है, हमें भी संगठित होकर इसका पुरजोर विरोध करना है। इस केन्द्रीय कार्यकारिणी के कार्यकाल में हमें इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंड बिल का विरोध, विद्युत वितरण कंपनियों के निजीकरण का विरोध, प्रदेश में जनरेटिंग कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाले पावर स्टेशनों की स्थापना के प्रयास, टीबीसीबी प्रणाली का विरोध, कंपनी के अभियंताओं पे थोपे गए ओ-3 स्टार का विरोध, सेवानिवृत की आयु में वृधि (65 वर्ष) का पुरजोर विरोध, मध्य प्रदेश में कार्य कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारी के पेंशन की सुनिश्चतता, आवास मरम्मत, समस्त कर्मचारियों हेतु 50 प्रतिशत इलेक्ट्रिसिटी रिबेट, फ्रिंज बेनिफिट सातवे वेतमान अनुसार देने मांग की जाएगी, वेज रिविजन विसंगतियों का विरोध, सभी विद्युत कंपनियों का एकीकरण, वसूली के दौरान विद्युत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सुरक्षा हेतु कानून का क्रियान्वयन एवं अन्य मुद्दों को हल करने के लिए हम सभी को संगठित होकर, आगे बढ़कर तब तक लड़ाई लडऩी होगी, जब तक हम सभी मुददों को हल नहीं करा लेते। अध्यक्ष, सचिव, वित सचिव और संयुक्त सचिव ने सभी को एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने हेतु आह्वान किया है।