संजय दैपुरिया दुल्हागन और निश्चल शर्मा गढा के सरपंच बने

संजय दैपुरिया दुल्हागन और निश्चल शर्मा गढा के सरपंच बने

भिण्ड,14जून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में हुए मतदान की मतगणना के बाद गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया, जिसमें निश्चल शर्मा ग्राम पंचायत गढा एवं संजय दैपुरिया ग्राम पंचायत दुल्हागन के सरपंच पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।

ग्राम पंचायत गढा के नवनिर्वाचित सरपंच निश्चल शर्मा को 450 मत हासिल हुए। इन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को 150 मतों से शिकस्त दी, प्रथम बार सरपंच बने थे। उधर ग्राम पंचायत दुल्लागन के नव निर्वाचित सरपंच संजय दैपुरिया को 1150 मत हासिल हुए। अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी को हराकर 438 वोटों से विजय हासिल की।