मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुरार सर्किट हाउस में रोपे महोगनी के पौधे

ग्वालियर, 11 जुलाई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर प्रवास के दौरान मुरार सर्किट हाउस में पौधारोपण किया। उन्होंने महोगनी के पौधे रोपे। इस अवसर पर सांसदद्वय बीडी शर्मा व विवेक नारायण शेजवलकर सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री शवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण के दौरान कहा कि हम सभी को इस बरसात में अधिक से अधिक पौधारोपण करना है, जिससे हमारा ग्वालियर हरा भरा शहर बना रहे। मोहगनी पेड़ की लकड़ी से पानी के जहाज, नाव, फर्नीचर, सजावटी सामान आदि बनाए जाते हैं। साथ ही इस पेड़ की पत्तियां कैंसर, डायबिटीज, हाइपर टेंशन, जैसी बीमारियों के इलाज में उपयोगी हैं। इस पेड़ से निकलने वाले तेल से मच्छर नहीं पनपते हैं। मोहगनी का पौधा 12 साल में पूरा परिपक्व हो जाता है। पंजाब में किसानों ने इन्हीं पेड़ों को रोजगार का जरिया बना लिया है। नगर निगम ने 1500 पौधे मंगवाए हैं, जिन्हें सभी जगह रोपा जाएगा।