चुनावी रंजिश में फरार आरोपी को ऊमरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिण्ड, 30 जून। ऊमरी थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम विलाव में दो दिन पूर्व चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस घटना में फरार आरोपी अशोक पुत्र महादेव शर्मा निवासी विलाव को ऊमरी पुलिस ने पकड़कर सफलता हांसिल की है।
ऊमरी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बिलाव में अमित पुत्र प्रमोद शर्मा और राजकुमार पुत्र जगदीश नारायण दुबे के बीच चुनावी रंजिश के चलते गत सोमवार को विवाद हो गया। आरोपियों के परिवार के लोग चुनाव मैदान में उतरे हैं और दोनों ही अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर रहे हैं। सोमवार की रात 9.30 बजे गांव में बड़ी माता मन्दिर के सामने दोनों पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की मारपीट की, जिसमें अमित घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमित की फरियाद पर रामू, राजू, शिवम और लल्ली थापक निवासीगण बिलाव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जबकि राजकुमार की फरियाद पर अमित, विवेक, प्रदीप, कमल किशोर और अशोक शर्मा निवासीगण बिलाव के विरुद्ध क्रॉस प्रकरण दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों पार्टियों के विरुद्ध ऊमरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसमें फरार आरोपी अशोक शर्मा पुत्र महादेव निवासी ग्राम विलाव को ऊमरी पुलिस ने पकड़कर सफलता हांसिल की है।