भाजपा की विकासवादी परम्परा हम सब की ताकत है : विधायक संजीव

भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय उद्घाटित

भिण्ड, 29 जून। नगर पालिका परिषद के निर्वाचन में भाजपा के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय का सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कमल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अवधेश सिंह कुशवाह, नगर पालिका प्रभारी राममिलन शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन, विनीता सोनी, बेबी राठौर, उपेन्द्र राजौरिया, डॉ. तरुण शर्मा, विक्रांत कुशवाह, मोनू नरवरिया, राजीव गुप्ता, सज्जन नरवरिया आदि उपस्थित रहे।


कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने कहा कि भाजपा के विचार, कार्यों के प्रति निष्ठा, विकासवादी परंपरा हमारी ताकत है, पार्टी की सामथ्र्य का प्रतीक है चुनाव कार्यलय, जिससे योग्य कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है। पिछले आठ वर्षों से भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ईमानदार सरकार के रूप में काम कर रही है, जिसका फायदा हर प्रत्याशी को मिलेगा। पार्टी का प्रत्येक कार्यकत्र्ता और प्रत्याशी कभी भी अपने को कमजोर नहीं समझे उनके साथ पार्टी खड़ी है।
नगर पालिका प्रभारी एडवोकेट राममिलन शर्मा ने कार्यकताओं से कहा कि सबको मिलकर कार्य करना है और तीन इंजन की सरकार बनाना है। इसके वार्ड क्र.चार और वार्ड क्र.छह में भी विधायक ने भाजपा कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी आनंदीबाई, वार्ड क्र.छह के प्रत्याशी राजेश तोमर, पूर्व निगम अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया, मायाराम शर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री धर्मसिंह भार्गव, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र भदौरिया उपस्थिति रहे।