भाजयुमो ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया

भिण्ड, 26 जून। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिण्ड द्वारा आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता युवामोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत कुशवाह ने की।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आपातकाल के समय आमजन, कार्यकर्ताओं के साथ में हुआ अन्याय, अत्याचार कांग्रेस की बर्बरता को दर्शाता है। बर्बरता ने कांग्रेस को आत्मघाती बनाया। जनता के साथ हुए अन्याय अत्याचार का आज कांग्रेस खुद भुगत रही है। आपातकाल के समय हुए शहीद जनों को डॉ. सुशील गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की उन्हें नमन किया। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमाकांत पटसारिया ने दी।