पूर्व सहायक संचालक केजी शर्मा का निधन

भिण्ड, 25 जून। शहर के आर्य नगर निवासी जिले के पूर्व सहायक संचालक शिक्षा एवं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी केजी शर्मा (कृष्ण गोपाल शर्मा) का करीब 74 वर्ष की उम्र में विगत 16 जून को निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया और उन्हें भावभीनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।