निष्ठावान कार्यकर्ताओं का रखा जाएगा ख्याल : डॉ: गोविन्द सिंह

गोहद नगर पालिका और नगर परिषद मालनपुर में पार्षद प्रत्याशियों के नाम का चयन

भिण्ड, 09 जून। कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष बदन सिंह तोमर दद्दू के निवास पर रविवार की शाम को गोहद नगर पालिका एवं नगर परिषद मालनपुर में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नामों का चयन सर्वसम्मति से लगभग तय कर लिए गए हैं।
कांग्रेस नेता एवं मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर सभी के समक्ष कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशियों के नाम का चयन तय कर दिया है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस के विधायक, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों को कहा है कि जिन प्रत्याशियों को टिकट कांग्रेस का दिया जा रहा है, उन प्रत्याशियों को जिताने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस ने निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का ख्याल रखा है। जो पिछले लंबे समय से अपने वार्ड में समाज सेवा का कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किस वार महत्व दिया गया है। मालनपुर नगर परिषद में वार्ड क्र.नौ और 14 में अभी सहमति नहीं बन सकी है, इसके लिए कांग्रेस द्वारा दो लोगों को भेजकर प्रत्याशियों के नाम का चयन मतदाताओं के मन लेने के बाद ही किया जाएगा। इसी तरह नगर पालिका क्षेत्र गोहद में वार्ड क्र.18, नौ में सहमति अभी नहीं बन सकी है।
बैठक में भानुप्रताप सिंह तोमर, राघवेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद शर्मा, मुन्नी भटेले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष गुर्जर, डॉ. परमाल सिंह तोमर, अजय सिंह भदौरिया, देवीसिंह तोमर, महाराज सिंह तोमर, सत्येन्द्र सिंह तोमर, टोनी मुद्गल, राघवेन्द्र सिंह तोमर, गोपाल पचौरी, केशव देसाई, रामनारायण हिण्डोलिया, संजू तोमर, संग्राम सिंह, बीपी गुर्जर, साबू खान, गायत्री माहौर, रागनी चौहान, मालती जाटव, राजेन्द्र परिहार इत्यादि लोग मौजूद रहे।