नगर पालिका चुनाव विधानसभा का सेमीफाइनल : घुरैया

गोहद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की दावेदारी

भिण्ड, 09 जून। नगर पालिका चुनाव प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तेहत भाजपा की समीक्षा बैठक टच स्टोन पब्लिक स्कूल नगर पालिका के पास गोहद में पर्यवेक्षक शोभित अग्रवाल, श्रीमती राजकुमारी जैन एव संयोहक अजीत घुरैया के आतिथ्य में संपन्न हुई। यहां अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके नगर पालिका के 18 वार्डों में दावेदारी करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपना बायोडेटा प्रस्तुत कर वन-टू-वन चर्चा की। यहां पर्यवेक्षक ने गोहद नगर के वरिष्ट कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक अजीत घुरैया ने कहा कि आगामी 2023 में मप्र विधानसभा के चुनाव होना है और नगर पालिका चुनाव सेमीफाइनल है। हमें विधानसभा चुनाव जीतने के लिए मप्र के नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों में भाजपा का कब्जा होना आवश्यक है, हमें पार्टी हित के लिए नगर पालिका चुनाव जीतना अत्यंत आवश्यक है।
पर्यवेक्षक शोभित अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में टिकट मांगना प्रत्येक कार्यकर्ता का हक है, लेकिन हमें यह भी ध्यान रखना है कि हम सर्वप्रथम कार्यकर्ता हैं और हमारे लिए पार्टी का हित सर्वोपरि है। राजकुमारी जैन ने कहा कि नगर पालिका चुनाव में महिलाओं के लिए भी वार्ड आरक्षित हैं, महिलाओं को बढ़-चढ़कर भागीदारी करना चाहिए, महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना होगा। बैठक में ब्रजकिशोर भटेले, सुरेश बोहरे, शैलेन्द्र भदौरिया, महेश पाण्डे, ओमप्रकाश कुशवाह, कमल जैन, महेश श्रीवास्तव, संजय झा, जुगल सोनी, अविनाश भटेले, धर्मेन्द्र गुर्जर, भीकम कौशल, रामसिया जाटव, आत्मदास जाटव, भोलाराम बाथम, पिंकी सगर, मेवाराम सगर, ओपी आर्य, विद्याराम शेजवार, लाखन सिंह गुर्जर, मलखान सिंह गुर्जर, धर्मेन्द्र कंषाना, रिंकू भटेले, विवेक जैन, आशीष शर्मा, विनोद जैन, श्रीमती उमा राठौर, कल्लू जैन, सौरभ जैन, जगदीश गुप्ता, सुन्नी सोनी, रामदास कुशवाह, बड़े कटारे, राकेश गोड़, ब्रजमोहन गुर्जर, दिनेश धनेलिया, विक्की गुर्जर, भोलाराम पुरविया, प्रदीप भारद्वाज, श्रीमती सुमन गुप्ता, चारु जैन, प्रमोद कामत, भगत तोमर, मुनेन्द्र तोमर, रामकुमार भटेले, गजेन्द्र जादौन, अतर सिंह राठौर, नारायण प्रजापति, संतोष राठौर आदि उपस्थित थे।