पूर्व निगम अध्यक्ष नरवरिया की भाभी का निधन

भिण्ड, 09 जून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया की भाभी श्रीमती चमेली देवी पत्नी स्व. डॉ. करण सिंह नरवरिया का निधन उनके पैतृक गांव ग्राम मंगदपुरा में हो गया। अंत्येष्टि गांव में ही की गई। उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की।