अंधियारी कलां में चल रहा है श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ

भिण्ड, 07 जून। जिले मौ तहसील के अंतर्गत ग्राम अंधियारीकला में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कथा व्यास श्रीश्री 1008 राघव दासजी महाराज (जगन्नाथ पीठ अयोध्या) ने मंगलवार को उद्धव जी द्वारा गोपियों को ज्ञान देने की कथा का वणन किया।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन ठा. भगवान सिंह जादौन, जगदीश सिंह जादौन, मंगल सिंह जादौन, सुरेन्द्र सिंह जादौन द्वारा कराया जा रहा है। भागवत कथा में आज पूर्व विधायक राकेश शुक्ला, अखिल भारतीय ब्राह्मण सनातन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया, अशोक पुरोहित, गजेन्द्र सिंह पटैल तेजपुर, ब्रजेश पुरोहित ने पहुंचकर कथा व्यास से आशीर्वाद दिया। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में श्रोतागण उपस्थित रहे।