सतीश सिकरवार बने किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष

भिण्ड, 27 मई। भाजपा किसान मोर्चा की मण्डल इकाई की घोषणा की गई, जिसमें सतीश सिंह सिकरवार को गोहद नगर मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। पूर्व में सतीश सिंह सिकरवार पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विकास खण्ड संयोजक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, हिन्दू जागरण मंच में जिला महामंत्री जैसी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं।
सिकरवार ने बताया कि संगठन में जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है, उसका मैं पूरी कर्तव्य निष्ठा से पालन करूंगा। किसानों के हित में सर्वप्रथम आगे आकर उनकी आवाज को उठाऊंगा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो किसान हितैषी कार्यक्रम किसानों के हित में चलाए जा रहे हैं उनको किसानों के बीच में लेकर जाएंगे। सिकरवार के मनोनयन पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अविनाश पटेल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, महामंत्री आशीष शर्मा, विवेक गुर्जर मयंक काकर, मोनू बोहरे, ध्रुव शर्मा, विवेक श्रीवास, विवेक शर्मा, मयंक पटेल आदि शुभचिंतकों और मित्रों ने शुभकामनाएं दी हैं।