पूर्वमंत्री के भाई के निधन पर मौ मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

भिण्ड, 27 मई। पूर्व मंत्री स्व. डॉ. राजेन्द्र प्रकाश सिंह के चचेरे भाई एवं भाजपा नेता डॉ. अवधेश प्रताप सिंह के ताऊ नारायण सिंह के निधन पर भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रृद्धांजलि अर्पित की है। श्रृद्धांजलि देने वालों में पूर्व मण्डी अध्यक्ष बहादुर सिंह यादव, पूर्व मार्केटिंग अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर, भाजपा मौ मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाहा, पूर्व नप अध्यक्ष मर्जाद सिंह यादव, मार्केटिंग सोसाइटी अध्यक्ष अवध नारायण शर्मा, रामपाल सिंह गुर्जर, संजीव यादव, अजीत जैन, राजीव जैन, अशोक जैन, बृजकिशोर परिहार आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

पूर्व सरपंच नरेश कुशवाह का निधन

भिण्ड। केबी ट्रैवल्स के संचालक शिशुपाल सिंह कुशवाह के पिताजी ग्राम नुन्हाटा के पूर्व सरपंच नरेश सिंह कुशवाह का गत बुधवार-गुरूवार की दरम्यानी रात्रि को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव कालीदेवी का पुरा नुन्हाटा में किया गया।