भंवरलाल की हत्या मानवता की हत्या है : डॉ. गोविन्द सिंह

रविन्द्र बौहरे 

भंवरलाल जैन की हत्या के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज एवं कांग्रेस भिण्ड ने संयुक्त से की शोकसभा

भिण्ड, 25 मई। भाजपा नेता द्वारा की गई भंवरलाल जैन की हत्या के विरोध में सकल दिगंबर जैन समाज भिण्ड एवं कांग्रेस ने संयुक्त गोल मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के पास शोकसभा का आयोजन किया। जिसमें मुख्य रूप से मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं लहार विधायक डॉ. गोविन्द सिंह भी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार शंकर जैन ने किया।
शोक सभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने कहा कि भाजपा प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है, आज पूरा मप्र भाजापा से डर रहा है। प्रदेश के गृहमंत्री के संरक्षण में भाजपा के लोग जगह-जगह लोगों की हत्या कर रहे हैं, सिवनी में आदिवासी हत्याकाण्ड हो, मनसा नीमच हत्याकाण्ड हो, सभी जगह भाजपा के लोगों का हाथ है। बेरोजगारी के कारण युवा आत्महत्या करने को मजबूर है, आज महंगाई चरम पर है, जिससे आमजन परेशान है। जैन समाज अहिंसा परमो धर्म के सिद्धांत पर जीवन गुजारता है। यह हत्या भवरलाल जैन की नहीं समस्त जैन समाज की गई है, आज देश में अराजकता का माहोल है, भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा रही है, भाजपा का बुलडोजर केवल आमजन पर ही चलता है, भाजपा के कार्यकर्ताओं पर नहीं, चाहे वह कितना बड़ा अपराध कर दें।
शोकसभा को प्रदेश कांग्रेस महासिचव खिजर मोहम्मद कुरैशी, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, रामप्रकाश यादव, बाबा भगवान दास सेंथिया, रणवीर सिंह भदौरिया, सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी, देवाशीष जरारिया, प्रदीप जैन गुड्डा, संतोष त्रिपाठी, वीरेन्द्र जैन, रामहर्ष कुशवाह, संदीप मिश्रा, मनोज दैपुरिया, फूलजी अग्रवाल, प्रमोद जैन डब्बू, नवीन जैन, नीरज जैन पुजारी, कैलाश जैन, डीके जैन, पवन जैन, बृजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, राहुल भदौरिया, अशोक जैन महामाया, रेखा भदौरिया, स्नेहलता जैन, अजय जैन आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जगत नारायण शर्मा, अमित दांतरे पिंकी, विनोद पंडित, विजय दैपुरिया, आशीर्वाद शर्मा, शालू पुरोहित, सुशील जैन, रज्जू जैन, देवेन्द्र जैन, पुष्पलता जाटव पिंकी, बॉबी शाक्य, वीरेन्द्र यादव, शिवश शर्मा, दर्शन सिंह तोमर, ऋतु जैन, नीलम भदौरिया, रागनी चौहान, एवरन सिंह बघेल, ईशा खान, दिवाकर दीक्षित, राहुल कुशवाह, बॉबी शर्मा, मनीष शर्मा, चटाई शर्मा, पवन चौरसिया, नीरज त्रिपाठी, अरविंद सिंह कुशवाहा, सूरज सिंह कुशवाह, कुलदीप भारद्वाज, हरनारायण शर्मा, प्रमोद दीक्षित, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, विजय जैन सराफा, अतुल जैन, विनय जैन, आशीष जैन, राजीव जैन, दीपचंद जैन, प्रवीण जैन, विनोद जैन सहकारिता, दिनेश जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, बलराम जाटव, मोहर सिंह जाटव, मायाराम जाटव, मनोज जैन, राहुल जैन, वीरप्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद सोनी, राजेश शाक्य, गोविन्द शाक्य, आनंद शाक्य आदि उपस्थित थे।